खेल/मनोरंजन

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

Vaibhav Suryavanshi created a ruckus

नई दिल्ली । हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने न केवल शतक जड़ा, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने महज 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसने उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे सफल बल्लेबाज बना दिया।
वैभव का ‘विराट’ प्रदर्शन

वैभव ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा। हालांकि वह दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन 175 रनों के स्कोर के साथ उन्होंने उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button