लोकेशन रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान थाना डभौरा की ग्राम रक्षा समिति के कर्मचारी वैभव केशरवानी को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में कमिश्नर बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
सम्मान प्राप्त कर वैभव केशरवानी ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी।
