नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया आज जिले में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ करते हुए पारंपरिक तिहार हरेली के मौके पर छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र व गेंड़ी की पूजा साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पकवान से पूजा किया गया।
पूजा के बाद राजकीय गाया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल का आयोजन भी किया गया।
वही मंत्री महोदय द्वारा गेड़ी चढ़ कर हरेली तिहार मनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा और मंत्री मण्डल में हुए फेरबदल को लेकर कहा कि हमारी सरकार अच्छे काम करने वालो को अवसर देती है। और जो पार्टी में बदलाव हुए उससे पार्टी मजबूत होगी। पुराने नागर के बदले नये नागर लगाए जाते है।
वही भाजपा पर तंज कसते हुवे कहा कि भाजपा के पास कोई स्थानीय नेता नही है भाजपा को छत्तीगढियो पर विश्वास नही है। हमारे पास नेता हैं जनप्रतिनिधि हैं आने वाले समय मे हम 75 पार करेंगे।



