देवभोग में प्रसूता की मौत पर बवाल: परिजनों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, जांच टीम गठित

Uproar over the death of a pregnant woman in Devbhog: Family members blocked the National Highway, investigation team formed

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लाक मे स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे 130-C पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी (30 वर्ष) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चक्काजाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

हालांकि तहसीलदार के मध्यस्थता के बाद आंदोलन को खत्म किया गया। मामले में कलेक्टर ने जिला स्तरीय जांच टिम गठित किया है।वही शव के पीएम के बाद रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया है।

 

 

Exit mobile version