गरियाबंद में कोटवार नियुक्ति पर बवाल, 100 से अधिक ग्रामीणों ने तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा

Uproar over Kotwar appointment in Gariaband; over 100 villagers launch a protest against the Tehsildar.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियाबंद में कोटवार नियक्ति में गड़बड़ी को लेकर गांव लामबद्ध हो गया है।मामला देवभोग तहसील के ख़ुटगांव ग्राम पंचायत का है। जहां नए कोटवार की नियुक्ति को लेकर तहसीलदार और ग्रामीण आमने सामने हो गए हैं। 100 से भी ज्यादा ग्रामीण इस नियुक्ति के विरुद्ध में तहसीलदार दफ्तर पहुंच नाराजगी व्यक्त किया है।ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार ने अपात्र महिला को कोटवार बना दिया है जबकि तत्कालीन कोटवार गुलाब बघेल के मृत्यु के बाद कोटवार भी इसी परिवार से नियुक्त किया जाना था, पंचायत ने ग्राम सभा आयोजित कर वास्तविक उत्तराधिकारी का नाम दिया था पर दूसरे परिवार के सदस्य को नियम विरुद्ध नियुक्ति करने का आरोप है। एक तरफ जहां ग्राम सरपंच मामले को लेकर कमिश्नर और अदालत तक जाने की बात कह रहे वही तहसीलदार ने पूरी नियुक्ति नियंतः और प्रदत्त अधिकार के तहत विधिवत करने की बात कह रहे हैं।

 

Exit mobile version