छत्तीसगढ़

रायपुर एमिटी में खाने को लेकर हंगामा

Uproar over food at Raipur Amity

रायपुर। एमिटी विश्वविद्यालय के मेस में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छात्रों का आरोप है कि मेस के खाने में आए दिन कीड़े-मकोड़े और बरसाती जीव मिल रहे हैं। कई बार भोजन में इल्ली और अन्य छोटे कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। इससे छात्रों को भोजन करने में परेशानी हो रही है और वे स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

भोजन में कीड़े मिलने से छात्रों का फूटा गुस्सा

छात्रों के अनुसार, मेस के भोजन में इस तरह की समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। भोजन में कीड़े मिलने के बाद उन्होंने कई बार मेस प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

छात्रों का कहना है कि शिकायत के बावजूद मेस की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं किया जा रहा है। बरसात के मौसम में भोजन में कीड़े मिलने की घटनाओं ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है।

छात्रों ने शिकायत की दी धमकी

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मेस की नियमित साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच और भोजन तैयार करने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button