छत्तीसगढ़
बाउंड्रीवॉल विवाद में बवाल, गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित होने से भड़का आक्रोश
Uproar over boundary wall dispute; outrage erupts after statue of Guru Balak Das is vandalized.
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद : गरियाबंद में नगर पंचायत फिंगेश्वर के दर्रीपार में बाउंड्रीवॉल को लेकर दो पक्षों में बीते दिनों से जमकर बवाल मचा हुआ है इस बीच बाउंड्रीवॉल के अंदर स्थापित सतनामी समाज के गुरु बालक दास जी का मूर्ति किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों के लोग ने खंडित कर दिया जिससे आक्रोशित समाज ने कार्यवाही की मांग किए मौके राजिम विधायक, ASP, अपर कलेक्टर, SDM पहुंचे और अज्ञात लोगो पर FIR दर्ज कर उचित कार्यवाही का भरोषा दिला कर मामला शांत किए समाज कार्यवाही नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दिए है। बता दे कि गांव में एक पक्ष बाउंड्रीवॉल को अवैध बता कर तोड़वाना चाहता है दूसरा पक्ष सभी समाज के उपयोग के लिए जमीन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बाउंड्रीवॉल बनाने का दावा कर रहा है फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।



