छत्तीसगढ़

किसानों को धान मे नमी बताकर धान खरीदी खुलासा होने के बाद हंगामा

Uproar erupts after revelation that paddy was purchased from farmers after claiming it was moist.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में किसानों को धान मे नमी बता कर अतरिक्त धान लेने का खुलासा होने के बाद हंगामा शुरू हो गया सुबह से खरीदी ठप रहा और मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाड़िक ने सैकड़ो किसानों के साथ जमकर प्रदर्शन किए समिति प्रबंधक संतोष साहू अपनी गलती बताते हुए खुलासा किया। समिति ने ही धान का 17 प्रतिशत से अधिक नमी आने पर अतिरिक्त धान लेने का फैसला लिए है वही वजह है कि धान की नमी सही होने के बाद भी धान को नमी मापक मशीन में जबरदस्ती दबा कर नमी प्रतिशत बढाने का खेल कई दिनों से चल रहा था जिसमे समिति ने कई कुंटल धान लूट लिए है अब किसान कार्यवाही का मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button