मध्यप्रदेश

रीवा में पंडित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस का महासम्मेलन

Unveiling of the statue of Pandit Srinivas Tiwari in Rewa, Congress's grand conference

रीवा – मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
इंदिरा गांधी ने कहा था – रियल टाइगर
रीवा। विंध्य की राजनीति में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी की 100वीं जयंती रीवा में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के पुलिस लाइन चौराहे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके बाद पद्मधर पार्क में कांग्रेस का महासम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने तिवारी जी के कार्यकाल और विंध्य के विकास में उनके योगदान को याद किया।
तिउनी गांव से शुरू हुआ था सफर
1926 में मनगवां विधानसभा क्षेत्र के तिउनी गांव में जन्मे श्रीनिवास तिवारी 1972 में पहली बार विधायक चुने गए। वे स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और प्रखर वक्ता रहे। कांग्रेस में शामिल कराने का श्रेय इंदिरा गांधी को जाता है, जिन्होंने उन्हें “रियल टाइगर” कहकर संबोधित किया था।
राजनीति के ‘सफेद शेर’ और ‘विधान पुरुष’
तिवारी जी तीन बार मनगवां से विधायक चुने गए। 1980 में अर्जुन सिंह सरकार में मंत्री रहे और दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष बने। कानून और संसदीय ज्ञान के चलते उन्हें ‘विधान पुरुष’ कहा गया। विंध्य प्रदेश को लेकर उनका लंबा भाषण आज भी याद किया जाता है।
2003 में गिरीश गौतम से हार, 2019 में निधन
2003 में गिरीश गौतम से हार के बाद मनगवां में कांग्रेस कमजोर होती गई। 93 वर्ष की आयु में 20 जनवरी 2019 को उनका निधन हो गया।
सिद्धार्थ तिवारी पर बरसे दिग्विजय
महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा – “पंडित श्रीनिवास तिवारी मेरे राजनीतिक गुरु थे।” पोते और बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी के कार्यक्रम से बाहर रहने पर उन्होंने कहा – “उन्हें बुलाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने दादा की आस्था का अपमान किया है।”

Related Articles

Back to top button