हमर प्रदेश/राजनीति

Chhattisgarh Big Breaking : आज छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है। जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 12:45 को एयरफोर्स के विशेष विमान से रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर चुनावी तैयारीयों , घोषणा पत्र के महत्वपूर्ण विषयों, विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों एवं 30 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य भर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है जिसका समापन बिलासपुर में 30 सितंबर को होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। वे शाम 8 बजे वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अमित शाह पांच घंटे सिर्फ प्रदेश कार्यालय में मैराथन बैठक ही लेंगे और अन्य किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज फिर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। खड़गे का अध्यक्ष बनने के बाद चौथा और पिछले 21 दिनो में दूसरा दौरा है। वे बलौदाबाजार-भाटापारा में कांग्रेस द्वारा आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में शामिल होंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल और अध्यक्ष खड़गे छत्तीसगढ़ प्रदेश के 24.52 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त आज जारी करेंगे।

किसानों के खाते में 1895 करोड रुपए डाले जाएंगे साथ ही इस दौरान बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत 266 करोड रुपए के 264 विकास कार्य को भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही सम्मेलन में गोधन योजना के अंतर्गत 65000 गोबर विक्रेताओं को 5.6 करोड रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आज छत्तीसगढ़ में खड़गे मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना की शुरुआत की करेंगे। सम्मेलन में 1,02,889 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 55 करोड़ 76 लाख 26 हजार रुपए राशि का वितरण किया जाएगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button