राजधानी रायपुर में अज्ञात शव बरामद, सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी आज फिर रक्त रंजित हुई। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सड़क से थोड़ी दूर पर एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है । स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रथम दृष्टया शव अवलोकन के बाद हत्या का मामला बताया है। थाना प्रभारी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव के अवलोकन के बाद एफएसएल की टीम ने भी शव का मुआयना कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि, आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी की गोंदवारा बिजली ऑफिस के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा है, जिस पर तत्काल कार्यवाही कर मौक़े पे पहुँचकर तस्दीक़ किया गया, जिस पर यह पाया गया की उक्त अज्ञात पुरुष के सिर व चेहरे में गंभीर चोट के निशान है ,एवं आसपास खून बहा है शव व घटना स्थल के निरीक्षण पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रथम दृष्त्या हत्या करना प्रतीत हो रहा है । अज्ञात व्यक्ति के हाथ में हिन्दी व अंग्रेज़ी में गणेश नाम लिखा है। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान व आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और विवेचना जारी है ।



