बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा एवं विधानसभा संयोजक बलवंत सिंह , अनुसूचित जाति के ज़िला प्रभारी रामचरितर सोनवानी आज ग्राम सनावल के भूसुडिया पारा में अनुसूचित जाति के लोगों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना और मिल कर केंद्र सरकार के योजनाओं के विस्तार रूप से बताए और जो।वर्तमान छतीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास रोका गया है भाजपा के सरकार आएगी तो जो प्रधानमंत्री आवास रोका गया उसको तत्काल दिया जाएगा ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2023/24 में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है कमल के फूल छाप छत्तीसगढ़ में लहराना है और रामविचार नेताम को भारी मतों विजय बनाना है। उनके साथ विधानसभा विस्तारक श्री शर्मा ,मंडल प्रभारी अरूण केशरी ,सह प्रभारी दिवाकर मूखर्जी ,जिला माहामंत्री दिनानाथ यादव भाजपा जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह मंडल महामंत्री नारद यादव, कृपाल कुशवाह ,अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष मुन्ना रवि ,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बबलानंद , सुनील तिवारी , फागू रवि , मुरारी रवि सहित अनुसूचित जाति के महिला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
