हमर प्रदेश/राजनीति

मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा जैसी शीतलता और सूर्य जैसा तेज- अरुण साव

अब हम सूर्य पर जाकर सूर्य नमस्कार करेंगे-डॉ. रमन

सेवक और स्वामी के बीच का संवाद है मन की बात- चंदेल

छत्तीसगढ़ के जन- जन ने सुनी मन की बात

रायपुर। देश की जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद लोकप्रिय संवाद मन की बात कार्यक्रम के नियमित मासिक प्रसारण में बिलासपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भागीदारी की। उन्होंने आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के जन संवाद को सुनने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहरा दिया है और चंद्रमा के गूढ़ रहस्यों को मानव हित में सुलझाने के साथ अब भारत सूरज के सफर पर निकल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में चंद्रमा जैसी शीतलता और सूर्य जैसा तेज है। वे दशकों तक उपेक्षित रही देश की जनता को राहत और विकास की शीतलता प्रदान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ भारत का तेज सारी दुनिया में प्रवाहित कर रहे हैं। इस अवसर पर श्री साव के साथ मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित हजारों की संख्या में आम जन व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मधुसूदन यादव राजनांदगांव में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत चांद के उस हिस्से में पहुंच गया, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंचा। अब हम सूर्य पर जाकर धरती की ओर से सूर्य नमस्कार करेंगे। यह है मोदी जी का नेतृत्व, जो विजयी विश्व तिरंगा प्यारा की भावना को विजयी ब्रम्हांड तिरंगा प्यारा में बदल रहा है। मोदी जी ने ऐलान कर दिया है कि जहां हमारा चंद्रयान उतरा वह शिव शक्ति केंद्र कहलायेगा। जिस दिन चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, वह दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस होगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब भारत सूर्य पर जाकर वहां से भी दुनिया का मंगल करेगा। मोदी जी ने भारत के ऋषियों की वाणी, वेद की ऋचाओं, ज्ञान और विज्ञान को दुनिया के सामने रखकर भारत को विश्वगुरु के आसन पर अधिष्ठापित कर दिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने माना मंडल रायपुर में मन की बात कार्यक्रम में सम्मलित होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का संवाद सुना। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मन की बात कार्यक्रम नर और नारायण के बीच का संवाद है। सेवक और स्वामी के बीच का संवाद है। जनता नारायण है। जनता स्वामी है। मोदी जी जनता के प्रधान सेवक हैं। वे मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता के मन की बात जानते हैं। जनता के मन की बात सुनते हैं, जनता के मन की बात करते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी मोदी जी ने आज की प्रासंगिकता से जुड़ा संवाद किया। इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री देश की 140 करोड़ जनता से मन से जुड़ते हैं और देश की जनता अपने सेवक से जुड़ती है। यह लोकतंत्र का सबसे लोकप्रिय संवाद है।

रायपुर के जवाहर नगर मंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, संतोष साहू, सुभाष अग्रवाल एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव मन की बात कार्यक्रम में मदर टेरेसा अवार्ड जगदलपुर विधानसभा बूथ क्रमांक 129 शामिल हुए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम मन की बात को राजधानी रायपुर के विधानसभा उत्तर के तेलीबाँधा मंडल बूथ 177-178 में शामिल होकर सुना। इसके साथ ही पूरे प्रदेश भर में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button