मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण रोजगार से जुड़ने का सुनहरा अवसर
Under the Chief Minister's Skill Development Scheme, youth will receive free skill training—a golden opportunity to connect with employment.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न व्यवसायों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर राज्य एवं राज्य के बाहर प्रतिष्ठित संस्थानों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
लाइवलीहुड कॉलेज में एसी रिपेयरिंग, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, जल वितरण संचालक, वेल्डिंग, सोलर पम्प टेक्नीशियन, ट्रैक्टर सर्विस मैकेनिक एवं असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन ट्रेडों में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षित युवाओं को राज्य एवं राज्य के बाहर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज बलरामपुर अथवा अधिक जानकारी के लिए मास्टर ट्रेनर जावेद आलम (7987830972), जॉन मार्टिन (7987279582) एवं शुभम मरकाम (7378929908) से संपर्क कर सकते हैं।


