मामा ने भांजे पर किया जानलेवा हमला

Uncle attacked his nephew with lethal weapons

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में युवक ने अपने भांजे को चॉकलेट खिलाने के बाहने सुनसान जगह पर ले जाकर हमला किया। इसके बाद अपने भांजे को मरा हुआ समझकर भाग निकला। इधर होश में आने पर घायल मासूम ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। घायल को सिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर मस्तूरी पुलिस की टीम हमलावर को गिरफ्तार करने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मस्तूरी थाना प्रभारी हरीशचंद्र तांडेकर ने बताया कि लिमतरा के घटहापारा निवासी महेश बरगाह किसान हैं। रविवार को उनका साला घर आया था। वह उनके 13 साल के बेटे सूर्यांस बरगाह को चाकलेट खिलाने की बात कहकर घर से ले गया था। इसके बाद उसे गतौरा के बटाही खार में सुनसान जगह पर चाकलेट खाने के लिए दिया।

Exit mobile version