उज्जैन: महाकाल मंदिर के पास खोदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, कर्मचारियों ने किया पूजन

Ujjain: Ancient Shivalinga found during excavation near Mahakal Temple, employees performed puja

उज्जैन। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास खोदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बड़ा गणेश मंदिर के पास जो टनल बनाई जा रही है। इसी की खोदाई में लगे कर्मचारियों को शिवलिंग मिला। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी पूजा की और प्रशासन और अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

शिवलिंग मिलने के बाद कुछ देर के लिए खोदाई का काम रोक दिया गया था। इसे बाद पूजा कर शिवलिंग को अन्य स्थान पर ले जाया गया, जिसके बाद एक बार फिर खोदाई का काम शुरू हुआ। शिवलिंग मिलने के बाद से यहां काम कर रहे कर्मचारियों सहित अन्य लोग भाव-विभोर हो गए थे। इसके पहले महाकाल मंदिर से कुछ दूरी पर ही करीब एक हजार साल पुराना मंदिर भी मिला था।

Exit mobile version