जांजगीर-चांपा
राजिम मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके मौत
Two people died on the spot in a horrific road accident on Rajim main road

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद फिंगेश्वर राजिम मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ब्रेजा कार तेज रफ्तार में चल रही थी और अचानक उसका टायर फट गया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद कार सीधे सड़क से करीब 25 फीट नीचे सरगी नाले में जा गिरी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। हादसे में लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सभी पांचों कार सवार बिलाईगढ़ के भटगांव इलाके के निवासी थे और भूतेश्वर नाथ दर्शन के लिए निकले थे।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



