छत्तीसगढ़

बाउंड्रीवॉल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Two groups at odds over a boundary wall.

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के दर्रीपार गांव में बाउंड्रीवॉल को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। बाउंड्रीवॉल को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि शासकीय जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाकर जमीन को घेरा गया है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि सभी समाज के उपयोग के लिए जमीन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बाउंड्रीवॉल बनाई गई है। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी ग्रामीणों ने रोक दिया। एक पक्ष बाउंड्रीवॉल को तत्काल तोड़ने की मांग कर रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इसे तोड़ने का विरोध कर रहा है। घाटों हंगमा के बाद किसी तरह अधिकारी वहां से निकले विवाद बढ़ता देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button