22 एवं 23 जून को दो दिवसीय लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन, 1179 पदों पर होगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला प्रशासन द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवाचार करते हुए लक्ष्य योजना अंतर्गत 22 एवं 23 जून 2023 को दो दिवसीय लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार कार्यक्रम सृजन के तहत लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी ग्राम सांकरा-सोमनी राजनांदगांव में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार के निर्देशन में जिले के बेरोजगार युवाओं को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 25 निजी कंपनियों द्वारा 1 हजार 179 विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने कहा है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उल्लेखनीय है कि जिले के इच्छुक बेरोजगार युवा प्लेसमेंट कैंप में पंजीयन के लिए गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/4XBzc2DEt2ka7yTp8 या QR code में जानकारी अपडेट कर सकते हैं। लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प के अंतर्गत 22 जून 2023 को सेफ इंटेलिजेंट सिक्यूरिटी द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 250 व सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद, रायपुर कंसल्टेंसी द्वारा जनरल डिप्टी असिस्टेट के 200 पद, एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा सुपर वाईज एडवायजर के 100 पद, बाम्बे इंटेलिजेंट सिक्यूरिटी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 80 पद कुल 680 पदों पर भर्ती की जाएगी।



