अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे सलाखों के पीछे

धमतरी। जिले के ग्राम रांवा में शराब परिवहन करते 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 60 देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 4800 रूपये बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रावां की ओर जा रहे मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बिक्री के लिए परिवहन की जा रही है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर रांवा में आरोपी गणेश सिन्हा पिता गुलाब सिन्हा एवं जुम्मन खान को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से टीव्हीएस.स्कूटी क्र.सी.जी.07 एच 2530 में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करते 60 पौव्वा देशी प्लेन मंदिरा शराब जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version