गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 11.940 किलो गांजा जब्त

सुकमा @ बालक राम यादव। गांजा परिवहन करते दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गिरफतार 11.940 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1,05,000 रूपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला सुकमा पुलिस अधाीक्षक किरण चव्हाण के मार्ग-दर्शन एवं अतिक्ति पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के निर्देशन् तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा परमेश्वर तिलकवार के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थाें की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना गादीरास से निरीक्षक रितेश यादव थाना प्रभारी गादीरास के नेतृत्व में अनंत ज्ञानी मेश्राम के हमराह जिला बल का बल रवाना होकर सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग में ग्राम चिंगावरम के पास मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही कर मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों को चेकिंग की जा रही थी, इस दौरान 01 स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी. 26 ई 1233 में सवार होकर दो व्यक्ति 01 सफेद/चेक रंग के थैला बेग लेकर सुकमा की ओर से आ रहे थे, जिन्हे रोकर तलाशी लेने पर बेग के अंदर सफेद रंग के बोरी मे कुल वजन 11.940 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ अनुमानित कीमत लगभग 1,05,000 को परिवहन करते हुये पाया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से दोनों व्यक्तियों को इमरान खान पिता आस मोहम्मद उम्र 28 वर्ष निवासी मकान नंबर 1909 गली नंबर 28/2 जाकिर कॉलोनी जिला मेरठ उत्तरप्रदेश पिन नंबर 250002 (02). शाहरूख पिता अहमद गली नंबर 02 कं्राती नगर, कृष्ण नगर, गांधी नगर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली पिन नंबर 110031 के विरूद्ध थाना गादीरास में अपराध क्रमांक 19/2023 धारा 20 (ख) मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये, उक्त दोनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष शेष कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

