छत्तीसगढ़

उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Two accused arrested for attacking businessman with sharp-edged weapon when he asked for loan money

उधारी के पैसे मांगने की बात पर व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला
घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं मोटर सायकल जप्त
घटना के कुछ ही समय बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया
दुर्ग : दिनांक 11.03.2026 को ग्राम रानीतराई में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक अनिल कुमार देवांगन के साथ उधारी के पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 29/2026 धारा 109, 333, 3(5) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा गया था, जिसके शेष बकाया पैसे मांगने पर विवाद हुआ। दिनांक 11.03.2026 को लगभग 09:30 बजे आरोपी देवदत्त ठाकुर अपने साथी बबलू ठाकुर के साथ मोटर सायकल से दुकान पहुंचकर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के गाल एवं दांत में चोट आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर देवदत्त ठाकुर एवं बबलू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 12.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
 घटना का कारण :
इलेक्ट्रॉनिक सामान की उधारी राशि को लेकर विवाद।
 घटनास्थल :
ग्राम रानीतराई, मेन रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
 आरोपी का नाम :
1. देवदत्त ठाकुर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रानीतराई, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग।
2. बबलू ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चरोटा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।
 जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
2. एक मोटर सायकल सीजी 05 एन 8151
 सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना रानीतराई के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक दिनेश राठौर, प्रधान आरक्षक श्याम सिंह, आरक्षक रितेश साहू एवं दुर्गेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
 दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button