
जनेह। रीवा पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना स्टॉप के सहयोग से थाना प्रभारी के सक्रियता के चलते 25 जून 24 को नेक्सान कार नंबर UP96 N- 5982 में लोड़कर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश में रीवा की तरफ जनेह होते हुए बिक्री करने के लिए जा रहे थे, मुखबिर की सूचना पर ग्राम खभरा नई बस्ती में उपरोक्त कार को घेराबंदी कर पकडा गया, जिसकी एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उपरोक्त कार से 05 नग प्लास्टिक की बोरियों में ओनरेक्स कफ शिरफ बरामद हुआ, जिसे परिवहन एवं रखने के संबंध मे आरोपीगणों द्वारा कोई लायसेन्स पेश नही किया गया। उक्त बोरी में कुल 1200 शीशियों को बरामद कर जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियो को धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में चित्रकूट जिले के पंकज कुमार गुप्ता पिता कालिका प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी बरौली थाना बबेरू हाल पीताम्बरा मेडिकल कर्बी जिला चित्रकूट उ.प्र. और रोहित कुमार दुवे पिता नीलकंठ दुवे उम्र 25 वर्ष निवासी चदई मजुरा तितौली थाना मऊ जिला चित्रकूट उ.प्र. के है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, 124 द्वारिका पटेल, आर. 1152 अतुल सिंह, आर 1225 विभव शुक्ला आर.अनुज द्विवेदी का सराहनीय योगदान था।



