छत्तीसगढ़

ट्रंप ने भारत समेत दुनिया भर के देशों पर लगाया 25 टैरिफ

Trump imposed 25 tariffs on countries around the world, including India.

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सख्त फैसलों से वैश्विक बाजार में हलचल पैदा कर दी है। ट्रंप ने घोषणा की है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखेगा, उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ (Tarrif) का भुगतान करना होगा। यह कदम ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच वहां के नेतृत्व पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का सीधा असर भारत, चीन, तुर्की और यूएई जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ेगा, जिनके ईरान के साथ पुराने व्यापारिक संबंध हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए इस आदेश की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, ‘तुरंत प्रभाव से, ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ किए जाने वाले सभी व्यापार पर 25% टैरिफ देना होगा। यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।’

Related Articles

Back to top button