छत्तीसगढ़
Narayanpur जिला मुख्यालय में पकड़ाया अवैध शराब से भरा ट्रक, भारतीय जनता पार्टी ने जब्ती स्थान पर ही दिया धरना

नारायणपुर। कांग्रेस सरकार के 2000 करोड़ रुपए के अवैध शराब घोटाले के विरोध में नारायणपुर जिला भाजपा का महा धरना अवैध शराब जप्ती स्थल पर पहुंचा । भारतीय जनता पार्टी ने जब्ती स्थान पर ही धरना दिया।


अवैध शराब की भी बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। भारी वाहनों में सब्जियों की आड़ में विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे।

जिले में एक ट्रक में प्याज की बोरियों के नीचे रखी लाखों की शराब जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने शराब शहर के बीच सप्ताहिक बाजार स्थल में पकड़ा है।



