पारिवारिक विवादों से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचा अर्जुन मरकाम, थाने में त्वरित निराकरण करने के दिए आदेश

रिपोर्टर : अमित पाटले

बेमेतरा। ग्राम सरदा निवासी अर्जुन मरकाम पारिवारिक विवादों से कई सालों से परेशान होकर लगातार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके थे। अर्जुन मरकाम अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाने में त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए।

बेमेतरा जिले के थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरदा निवासी अर्जुन नेताम अपने बाल-बच्चों के साथ अपनी शिकायत/समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी स्वयं अपने कार्यालय कक्ष से बाहर आये और उनके साथ आये बच्चों को देखकर उनसे बातचीत की, उनकी समस्या को गौर से सुना और संबंधित अधिकारी को मौके पर फोन के माध्यम से शिकायत/समस्या का त्वरित निराकरण करने निर्देश दिये।

Exit mobile version