मिनीमाता की पुण्यतिथि पर लोरमी में श्रद्धांजलि सभा, सतनामी समाज ने किया स्मरण

Tribute meeting held in Lormi on the death anniversary of Minimata, Satnami community remembered her

माखन सिंह , मुंगेली 
लोरमी : आज लोरमी के मिनीमाता कॉलेज में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद और समाज सुधारक मिनीमाता की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री तोरन खाण्डे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और मिनीमाता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मिनीमाता के जीवन और उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। मिनीमाता ने नारी सशक्तिकरण, छुआछूत उन्मूलन और दलित उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वे छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं और संसद में उन्होंने समाज के पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद की।
मिनीमाता का जन्म 13 मार्च 1913 को हुआ था और 11 अगस्त 1972 को दिल्ली में एक विमान हादसे में उनका निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।
सभा के अंत में मिनीमाता की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस पुण्यतिथि पर विशेष सतनामी समाज कार्यकर्ता अशोक सोनवानी,सोमपात्रे,लालादिवाकर,
शिवा जांगड़े,हेमदास पात्रे,विजय पाटले एवं अन्य बच्चे महिलाओं ग्रामीण मौजूद रहे।
Exit mobile version