गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज ने जेल भरो आंदोलन किया । पिछले माह की 5 तारीख को किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद 7 से अधिक लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
वहीं शुक्रवार को एफआईआर के विरोध में आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी समाज भवन मजरकट्टा से पैदल मार्च निकलते हुए नगर के तिरंगा चौक पहुंचे आदिवासी समाज लगभग 2 सौ की संख्या में पहुंच कर आदिवासी जेल भरो आंदोलन में महिलाएं भी शामिल रही। आंदोलन में पहुंचे आदिवासी समाज के द्वारा कहा गया कि हमारे समाज के ही 7 से अधिक लोगो के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। तो हमारे समाज द्वारा ये आंदोलन समाप्त कर दिया जाएगा।
