आदिवासी समाज लामबंद, देवभोग थाना में सौंपा ज्ञापन, पढ़िए क्या है मामला

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम मुचबहाल में बीते 24 जून को बिजली की चपेट में आने से विद्युत कर्मी गजेंद्र मांझी की मौत हो गई थी। मौत का कारण विद्युत विभाग की लापरवाही बताया जा रहा है। अब इस पूरे मामले पर आदिवासी समाज लामबंद हो गया है एवं इसकी अगुवाई खुद बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी कर रहे है। विधायक डमरूधर पुजारी के नेतृत्व में सैकड़ो आदिवासी समाज के ग्रामीणों द्वारा देवभोग थाना पहुंचकर ज्ञापन सोंपा गया है।
ज्ञापन में डमरूधर पुजारी ने आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक आदिवासी युवक की जान चली गई जिसका जिम्मेदार खुद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी व ऑपरेटर है पूरा आदिवासी समाज न्याय मांग रहा है। दोषी विद्युत कर्मचारी जिनकी ड्यूटी थी उस पर कार्यवाही हो और मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा मिले और उनके पत्नी को उक्त विभाग में नौकरी दिया जाए। अगर आदिवासी समाज की मांग पूरी नही हुई तो पूरा आदिवासी समाज सड़क पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी ।



