गरियाबंद – गरियाबंद में 45 गांवों में प्रगति कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसमे प्रेरक समाज सेवी संस्था के द्वारा पांचवी पास एवं दसवीं कक्षा फैल ऐसे बालिका एवं महिलाओं का चयन किया जाएगा जिनकी आयु 14 वर्ष से 29 वर्ष कि हो जिसके बाद गांव स्तर में कैंप लगाकर एक वर्ष तक तीन-तीन घंटे पढ़ाई करके उसे छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा कक्षा दसवीं के परीक्षा में शामिल करना और आजीविका के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा।
वहीं इस कार्य क़े लिए लगातार तीन दिनों से गरियाबंद जिला क़े आदिवासी भवन में प्रशिक्षण चल रहा है जिसका आज अंतिम दिन है। इस प्रशिक्षण में पढ़ी लिखी लड़कियों को किस प्रकार से कार्य करना है इसको लेकर के जानकारी दी जा रही है। वही प्रशिक्षण दे रहे हैं राजेंद्र राजपूत ने बताया कि यह प्रशिक्षण का अंतिम दिन है इसके बाद सभी प्रेरक लड़कियां अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर के लोगों को पढ़ाई करने और परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेंगे।