न्युज डेस्क। ईस्ट अफ्रीका के देश मलावी में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां प्लेन क्रैश होने से उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा समेत प्लेन में सवार 10 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि चिलिमा मलावी 2014 से उपराष्ट्रपति थे.
राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने बताया कि प्लेन दक्षिण अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंगवे से स्थानीय समयानुसार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे 45 मिनट बाद पहुंचना था. खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्लेन को वापस लौटने के निर्देश दिए, जिसके बाद एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने प्लेन से संपर्क खो दिया.
घंटों चले तलाशी अभियान के बाद प्लेन का मलबा चिकनगावा जंगल के पहाड़ में मिला है. राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने बताया की प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है.
देश में शोक घोषित
मलावी सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है, “उपराष्ट्रपति, माननीय डॉ. सौलोस क्लॉस चिलिमा को ले जा रहा विमान आज सुबह चिकनगावा जंगल में पाया गया है. दुर्भाग्य से, विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है.
