छत्तीसगढ़

भिलाई में तड़के दर्दनाक हादसा, कार सवार दो युवकों की मौत

Tragic accident in Bhilai at dawn; two youths in a car killed.

भिलाई। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जाने वाले मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 07 एमबी 5986 में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव सुपेला स्थित मरच्यूरी में रखे गए हैं।

मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता (23) पिता राजबली गुप्ता, निवासी सड़क नंबर-50, क्वार्टर नंबर 8/एफ, सेक्टर-6 भिलाई और कौशिक दास (15) पिता स्व. चंदन दास, निवासी सड़क नंबर-33, मकान नंबर 3/ए, सेक्टर-6 भिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कार से शराब की बोतलें और नमकीन भी बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button