छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में बीते 48 घंटे से भी ज्यादा वक्त से हो रही मूसलाधार बारिश

Torrential rain has been lashing Gariaband district for over 48 hours.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद 

गरियाबंद जिले में बीते 48 घंटे से भी ज्यादा वक्त से हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है, जहाँ एक ओर सालों बाद राजिम त्रिवेणी संगम पूरे उफान पर है, तो वहीं जिले की छोटी, बड़ी नदी नाले भी पूरे सुरूर पर है, शाम से ही नेशनल हाईवे 130 सी रायपुर गरियाबंद मुख्य मार्ग जो ओडिशा को जोड़ता है, वो भी अवरुद्ध है, पैरी नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते आवागमन बाधित है, तो वहीं महानदी में लगातार जलस्तर बढ़ने के चलते निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है, प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ और बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

 

Related Articles

Back to top button