सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में वर्ष 2024–25 के लिए एचएमएम क्यूरेटेड मॉड्यूल्स के टॉप 10 लर्नर्स को मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एलएंडडी) श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एचआर) श्री संजय द्विवेदी तथा महाप्रबंधक (एचआर-एलएंडडी) श्री सौरभ वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
एचएमएम क्यूरेटेड मॉड्यूल्स एक सुव्यवस्थित एवं स्व-गति आधारित शिक्षण मंच है, जो अधिकारियों की प्रबंधकीय, तकनीकी तथा व्यवहारिक क्षमताओं के विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है। वर्ष 2024–25 के दौरान बीएमडीसी में इस पहल के तहत पाँच हैंडहोल्डिंग कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कुल 108 नामांकित अधिकारियों में से 98 अधिकारियों ने सफलतापूर्वक एचएमएम मॉड्यूल पूर्ण किया, जो 91 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके साथ ही सेल-बीएसपी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की सभी इकाइयों में सर्वोच्च स्थान पर रही।
कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने अपने संबोधन में अधिकारियों की सीखने के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक लर्निंग प्लेटफॉर्म अधिकारियों की पेशेवर दक्षता को विकसित करने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यकुशलता को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन प्लेटफॉर्म का सक्रिय उपयोग कर निरंतर ज्ञानवर्धन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्राप्त उत्साहजनक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025–26 के लिए 316 अधिकारियों को एचएमएम लाइसेंस प्रदान किए गए हैं, जिससे इस पहल का विस्तार हुआ है और संगठन में सतत अधिगम की संस्कृति को और प्रोत्साहन मिला है। सम्मानित टॉप 10 लर्नर्स में शामिल हैं: महाप्रबंधक (टाउन सर्विसेज) श्री ए.बी. श्रीनिवास, उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सुश्री अमृता गंगराडे, महाप्रबंधक (ओ.एच.पी.) श्री संजय कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (सतर्कता) दीप्ति राज, महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री सांतनु मित्रा, महाप्रबंधक श्री मोहम्मद अशरफ सिद्दीकी, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) सुमन मित्रा, उप महाप्रबंधक (एस.पी.-2) श्री मनीष मिश्रा, महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री एस. मुखोपाध्याय तथा उप महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री रविश कुमार श्रीवास्तव।
