ज्योतिष

आज का राशिफल : जानें क्या है आज खास

मेष राशि आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपनी शान शौकत की वस्तुओ खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करें। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आपको अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से किसी वाद विवाद में नहीं पड़ना है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।

वृषभ राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उनकी वह योजना पूरी हो सकती है। परिवार में  किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आप किसी काम को लेकर अपने मनमर्जी ना चलाएं नहीं तो समस्या होगी। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा  रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा,नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनमुताविक काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी का सपना भी पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में भी आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचना होगा। संतान  की किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर से जुड़ी कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था तो आप उसे अपने पिताजी की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि होगी। आपको किसी भी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से बचना होगा। माता जी आपको कहीं लेकर जा सकती हैं।  आपकी सोच समझ से आपके काफी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि चिंतित थे तो वह चिंता दूर होगी। किसी से धन उधार लेते समय सावधानी बरतें। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को बनाने पर पूरा ध्यान देंगे। कुछ खर्च एक साथ आने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

तुला राशि : आज आप रुके हुए काम को पूरा करेंगे। आप आज कुछ खरीदारी कर सकते हैं। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी रहन-सहन के स्तर में सुधार लाना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। तनाव को आप अपने ऊपर हावी न होने दे,नहीं तो आपके काफी काम रुक सकते हैं। 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए किसी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में  कोई बहुत बड़ा काम आपको मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। जीवनसाथी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको यदि कोई बाहरी व्यक्ति कोई सलाह दे,तो उसे पर बहुत ही सोच विचार कर चले।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें। आप अपनी बल व बुद्धि से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको  एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने पिताजी से अपने उलझनो को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में किसी जरूरी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, जिसके लिए आप अति उत्साहित रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप भी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करें। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से बचना होगा। आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। जो लोग किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं,उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें। आपका कोई जिम्मेदारी भरा काम पूरा होने में समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। आप किसी की कहानी सुनी बातों में ना आए।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फिर भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपका कोई पुराना दोस्त  आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप कुछ बातें अपने मन में रखेंगे, जिससे आपको तनाव अधिक रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि उनके कामों में कुछ उलझन आ रही थी, तो वह भी  दूर होगी।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button