ज्योतिषधर्म/आध्यत्म/ज्योतिष

आज का राशिफल : जानें क्या है आज खास

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। आप अपने कामों को सोच समझकर करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। पिताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं।

वृषभ राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, वह नौकरी में अच्छा नाम कमाएंगे। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। नौकरी में यदि आपको कुछ समस्याएं आ रही थी, तो आप बदलाव की योजना बना सकते हैं। आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आज विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी की खरीदारी यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो आप अभी कुछ समय और रुक जाएं। नौकरी को लेकर आपके मन में कुछ टेंशन रहेगी, क्योंकि आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव बहुत ही सोच विचार के साथ करें। यदि आप किसी नई योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ समस्या आ सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है। आपका मन बेवजह के कामों को लेकर परेशान रहेगा। माता-पिता आपके कामों में आपको पूरा साथ देंगे। आप अपने भाइयों से मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान की संगत की ओर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आपके परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझेगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा बाहर निकलेगी, जिसे देखकर लोग हैरान रहेंगे। परिवार में आपकी दी गई सलाह लोगों को पसंद आएगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर यदि कोई फैसला लेंगे, तो बहुत ही सोच समझकर चलें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को अपने कामों पर पूरा फोकस रखने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके विरोधी परेशान कर सकते है। आप किसी नई प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप यदि मार्केटिंग से जुड़ा कोई काम करते हैं, तो आपको बड़ा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनके कामों से उनको सम्मान मिलने की संभावना है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना वाद विवाद यदि आपको परेशान कर रहा था, तो आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है, नहीं तो उसमें आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। माता-पिता के साथ आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी याद सता सकती है। आपको अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। यदि घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। आप अपने बिजनेस में जितनी मेहनत करेंगे, उसमे उतना लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको निराशा हाथ लगेगी। यदि संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आप आपने मित्र की मदद कर सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे स्वार्थ समझ सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी जरूरी मामले को संयम रखकर निपटाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने कामों में आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में नवीनता ला सके ले, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि बेफिजूल के खर्चे में बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो उनके कामो में उनकी सहायता करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप आज किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए कोई लोन आदि ले सकते हैं, जिससे वह आसानी से पूरा हो जाएगा।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button