ज्योतिषधर्म/आध्यत्म/ज्योतिष

आज का राशिफल : जानें क्या है आज खास

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप कुछ नए मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पुरस्कार मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें काफी हद तक राहत मिलेगी। व्यापार में आप अच्छा नाम कामाएंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। व्यापार में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी के शारीरिक कष्ट को लेकर आप परेशान रहेंगे। आप भाग दौड़ में अधिक लगे रहेंगे। आपको किसी बेवजह के विवाद में पढ़ने से बचना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके मित्रों के सहयोग से आपका बिजनेस में डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को आज काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से काफी कामों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनने की आवश्यकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आपको कामों को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से अच्छा नाम कमाएंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उनके कामों से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button