ज्योतिष

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। आप किसी काम में लापरवाही करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और किसी लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे।

वृषभ राशि : आज के दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस से किसी गलत बात पर हां में हां नही मिलाना है, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोलमोल कर बोलने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्य लोगों को किसी मामले में झूठा साबित किया जा सकता है, जिसमें वह अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सभी का साथ व सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में लगे रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको एक के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपसी सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपने यदि अपने रूटीन में बदलाव किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप आज जन्मदिन के मामलों में सावधान रहेंगे और विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को बल मिलेगा। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। बड़े लक्ष्यों पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। कारोबार में कुछ नए संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

मकर राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको व्यवसाय में पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। कारोबार के कामों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सावधान रहने वाला है। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अपनों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप कुछ कामों में जल्दबाजी न दिखाएं

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में स्पष्टता बनाए रखने के लिए रहेगा। आप व्यापार में योजनाओं से अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका किसी नए भूमि और मकान आदि को खरीदने के कामों में तेजी हो सकती है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button