छत्तीसगढ़
अधिकारी–कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन
Today is the second day of the three-day strike by officers and employees.
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में अधिकारी–कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन रहा, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गरियाबंद के गांधी मैदान में हड़ताल जारी है, अधिकारी–कर्मचारियों के हड़ताल में होने शासकीय कामकाज प्रभावित हो रही है, छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर जिले के सैकड़ों कर्मचारी इस तीन दिवसीय ‘काम बंद, कलम बंद’, आंदोलन में शामिल हुए, हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा पहुंचे हुए थे, इनकी मांगों में केंद्र के समान डीए, एरियर्स, पिंगुआ कमिटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, दैनिक, अनियमित, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बनाने सहित 11 सूत्रीय मांग है, इस दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सरकार पर ‘मोदी की गारंटी’ पूरा नहीं करने और वादा खिलाफी का आरोप लगाया, धरनास्थल पर हड़ताली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने बाध्य होंगे।



