खेल/मनोरंजन
आज ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला
Today is the match between Australia and South Africa women's cricket team.

इंदौर। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का पड़ाव अब अपने निर्णायक दौर की ओर है। इंदौर में भी इस वैश्विक टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला शनिवार को खेल जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में चौथे क्रम की भारतीय टीम से भिड़ेगी।
दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं, इसलिए परिणाम खास मायने नहीं रखेगा। मगर फिर भी दोनों टीमें मैच जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी क्योंकि दोनों की चाहत तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम छह मैचों में 11 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर है। टीम ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है।



