लोकेश्वर सिन्हा
लगातार वर्षा के चलते नदी नालो मे बाढ स्थितिया बनी हुई है जिसके चलते प्रशासन ने बाढ़ आपदा से निपटने तैयारियों को परखने तौरेंगा और मरौदा जलाशय में प्रशासन, पुलिस और आपदा मित्र की संयुक्त टीम ने मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मानकर नावों से लोगों की सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, राहत शिविर स्थापना एवं चिकित्सा व्यवस्था सहित विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर और एसपी ने अभ्यास का निरीक्षण किया।
आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य अमला और स्वयंसेवी संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।अभ्यास का उद्देश्य राहत एवं बचाव कार्यों की गति, तालमेल और रणनीति की प्रभावशीलता परखना रहा। कलेक्टर ने कहा कि यह ड्रिल संभावित आपदा से निपटने की हमारी तैयारी को और मजबूत करेगी तथा जनहानि व संपत्ति नुकसान को कम करने में सहायक होगा।
