16 ट्रेनों में टिकट जांच, 2.09 लाख का जुर्माना

Ticket checks on 16 trains; ₹2.09 lakh in fines collected

रायपुर-दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में जांच की गई। अभियान में बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने समेत कुल 280 मामले पकड़े गए। इनसे रेलवे को 2 लाख 9 हजार 295 रुपए का राजस्व मिला।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 159 यात्री पकड़े गए। इनसे 1 लाख 42 हजार 705 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 87 यात्रियों से 63 हजार 90 रुपए मिले। अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 34 यात्रियों से 3 हजार 500 रुपए वसूले गए।

स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में जांच

यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया। इसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद और 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी शामिल रहे। जांच के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों के टिकट चेक किए गए।

उचित टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि, ट्रेन में सफर करने से पहले उचित टिकट जरूर लें। रेलवे परिसर में प्रवेश करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेना भी जरूरी है। यात्रियों को सही टिकट लेकर निर्धारित कोच में बैठने की सलाह दी गई है।

लगातार चलाए जा रहे टिकट जांच अभियान

रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से समय-समय पर टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ यात्रियों को टिकट लेकर सफर करने के लिए जागरूक करना है। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन और ट्रेनों में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की है।

Exit mobile version