छत्तीसगढ़

IAS बनने की रेस में छत्तीसगढ़ के 3 अफसर

Three officers from Chhattisgarh in the race to become IAS officers.

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल सकती है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे।

DPC बैठक की अध्यक्षता संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार करेंगे। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किए जाने के लिए उनके सेवा रिकॉर्ड, पात्रता और अन्य पहलुओं पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नामों की चर्चा है।

इन तीन अधिकारियों के नाम चर्चा में

जानकारी के मुताबिक, IAS अवार्ड के लिए अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए पांच पद खाली बताए जा रहे हैं।

हालांकि, दो अधिकारियों से जुड़े कुछ मामलों के कारण उन्हें इस बार IAS अवार्ड नहीं मिलने की संभावना है। ऐसे में बाकी तीन अधिकारियों के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है।

पिछले साल तीन अफसरों को मिला था IAS अवार्ड

इससे पहले 2013 बैच के 29 अधिकारियों में से तीन अफसरों को पिछले साल IAS अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया के नाम शामिल थे। अब इसी बैच के अन्य अधिकारियों को IAS अवार्ड दिए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

केंद्र से आदेश जारी होने पर IAS कैडर में शामिल होंगे अधिकारी

DPC की बैठक में अधिकारियों की पात्रता और सेवा संबंधी रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद अंतिम निर्णय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद केंद्र स्तर से औपचारिक आदेश जारी होने पर चयनित अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किया जाएगा।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS अवार्ड को करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में DPC की बैठक पर प्रशासनिक गलियारों की नजर बनी हुई है। तीन नामों को लेकर चर्चा के बीच अब देखना होगा कि समिति की बैठक में किन अधिकारियों के नाम पर अंतिम सहमति बनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button