महिला सहित तीन माओवादी थाने पहुँचे बिना हथियार के

Three Maoists, including a woman, reached the police station without weapons.

पखांजूर: पखांजूर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परतापुर थाना इलाके में तीन माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों माओवादी बिना हथियार के थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। घटना के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version