रिपोर्टर मधुमिता नियाल
दुर्ग । मामले का विवरण इस प्रकार है की पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग में दिनांक 26/8/2025 को थाना दुर्ग से मृतक किशन लाल साहू ईंट भट्ठा चंगोरी का गिरकर सर में चोट लगने से उपचार दौरान मृत्यु होने से थाना दुर्ग में शून्य मर्ग पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच । कार्यवाही हेतु थाना पुलगांव को प्राप्त होने पर मर्ग जांच मार्ग जांच प्रारंभ की गई। मृतक किशन लाल साहू को हाथ मुक्का एवं धारदार किसी वस्तु से सिर पर प्राण घातक हमला कर शरीर में गंभीर चोटे पहुंचाये, जिसका इलाज के दौरान शासकीय अस्पताल दुर्ग में मृत्यु हो गई। मृतक के साथ रहे काशी लाल चौहान, घनश्याम साहू तथा एक बालक से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गई। हत्या की घटना को हादसा बताने का प्रयास कर गुमराह करना बताये जाने से तीनों का पृथक पृथक कथन लिया गया। जिसमें बताया गया कि उक्त ईंट भट्ठे में रहकर मजदूरी का कार्य करते थे जो एक ही क्वार्टर में रहकर एक साथ खाते पीते थे जिसे देखकर भट्ठा के मुंशी मृतक किशन लाल साहू पूर्व में इन लोगों के रोज खाने पीने को लेकर लड़ाई झगड़ा गाली गलौज किया जाना बताया गया। ईंट भट्ठा चंगोरी अपने क्वार्टर (रूम) के बाहर बरामदे में बैठकर शराब पी रहे थे उसी समय मुंशी किशन लाल साहू द्वारा पुराने वाद विवाद को लेकर झगड़ने लगा वाद विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपी गण मुंशी किशन लाल साहू के बार-बार के वाद विवाद को खत्म करने के लिए उसे जान से मारने की सोच कर आरोपी धनसाय एवं एक और आरोपी काशीराम चौहान वही रूम के पास रखे टंगिया से मुंशी किशन लाल साहू के सर पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वह वहीं गिर गया और खून से लतफत हो जाने से तीनों डर कर इस घटना को एक हादसे का रूप देने की योजना बनाकर संगठित होकर योजनाबद्ध तरीके से योजना अनुसार आरोपी काशीराम चौहान द्वारा अपने भट्ठा मालिक सुभाष चक्रधारी को मुंशी किशन लाल साहू के मोबाइल से फोन कर बताएं कि यह चारों साथ में क्वार्टर (रूम) मैं शराब पीकर हंसी मजाक कर रहे थे इसी बीच किशन लाल साहू मजाक से विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को दौड़ा रहे थे कि दौड़ते समय अचानक किशन लाल साहू कमरे के गेट के पास रखें टंगिया मैं गिर गया जिससे उनके सिर में चोट लग गई है बताने पर भट्ठा मालिक सुभाष चक्रधारी अपने कर से मृतक को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
