वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव में करंट की चपेट में आने से तीन भालुओं की मौत

कांकेर। कांकेर से दुखद खबर सामने आई है, जहां नरहरपुर वन परिक्षेत्र के देवी नवागांव में करंट की चपेट में आने से तीन भालुओं की मौत हो गई है। मरने वालों में एक मादा भालू और उसके दो शावक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, खेत में बिछाए गए करंट के तार की वजह से ये हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
Exit mobile version