बोलेरो से स्टेपनी टायर और ड्रम चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested for stealing a spare tire and a drum from a Bolero vehicle

बलरामपुर/जिले के चांदो थाना क्षेत्र में बोलेरो वाहन से स्टेपनी टायर और ड्रम चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए स्टेपनी टायर और ड्रम को भी बरामद कर लिया है। मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने थाना चांदो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 नवंबर 2026 की रात उन्होंने अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 30 जे 2445 को घर के बाहर बने शेड में कवर से ढककर खड़ा किया था। रात करीब 10 बजे घर का दरवाजा बंद कर सो गए। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो वाहन में लगी स्टेपनी टायर ड्रम सहित गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

 

शिकायत पर चांदो पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीप त्रिपाठी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी याकूब मेमन के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम द्वारा चोरी का सुराग जुटाने के लिए कबाड़ी दुकानों, पंचर दुकानों और फेरी लगाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही थी।

 

इसी दौरान पुलिस को आरोपी आसीफ रजा की दुकान में छिपाकर रखा गया चोरी का स्टेपनी टायर और ड्रम मिला। पूछताछ में आरोपी ने कादिर अंसारी और उदयचन्द कौरवा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

 

पुलिस ने मामले में आसीफ रजा (21 वर्ष), कादिर अंसारी (31 वर्ष) और उदयचन्द कौरवा (36 वर्ष) तीनों निवासी इदरीकला, थाना चांदो, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

 

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक संजय एक्का एवं आरक्षक क्रमांक 1209 मुकेश सिदार का योगदान रहा।

Exit mobile version