हमर प्रदेश/राजनीति

यह सरकार युवाओं के खिलाफ काम करती है- बृजमोहन अग्रवाल

0 युवा मोर्चा ने किया नव मतदाता सम्मेलन

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के भाजयुमो आरंग विधानसभा द्वारा नव मतदाता अभिनंदन समारोह का जिला अध्यक्ष फणेन्द्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शराब बंदी को वादा करके आयी सरकार आज गली गली मे शराब बिकवा रही है, यह सरकार युवाओं के खिलाफ काम करती है पीएससी घोटाला, बेरोजगारी भत्ता मे युवाओं का छल, कोयला घोटाला, रेती दलाली एवं व्यापम घोटाला, के बारे मे बताया.. भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री विजय शर्मा जी ने मोदी सरकार के चल रहे आगामी सभी योजनाओं के बारे मे बताया एवं नवमतदाताओं को उनका लाभ कैसे ले सके ये बताया।

सभी वक्ताओं ने मोदी सरकार के नौ साल के उपलब्धियों को नवमतदाताओं के समक्ष रखा , 15 साल के भाजपा सरकार के उपलब्धियों को भी नवमतदाओं के समक्ष रखा । भाजपा के रीती नीति से भी नवमतदाताओं को वक्ताओं ने अवगत कराया।

इस समारोह में भाजपा एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल, सासंद सुनील सोनी,भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति गुंजन प्रजापति,प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैंस, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, भाजपा जिला सहप्रभारी डेनिस चद्राकर,भाजपा जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा,भाजपा विधानसभा प्रभारी अनिल पांडेय, जिला महामंत्री द्वय अनिल अग्रवाल, श्याम नारंग, भाजयुमों जिला प्रभारी दीपक बैंस, पूर्व विधायक संजय ढ़ीढ़ी, भाजपा नेता अनुज शर्मा, भाजयुमो जिला प्रभारी शान्तनु शुक्ला, सह प्रभारी समीर फरीकार,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा तम्बोली, कृष्णा वर्मा, नंद साहू , बरातू राम कुर्रे, रॉबिन साहू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष फणेन्द्र भूषण वर्मा, महामंत्री द्वय गजेन्द्र यादव, गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील जलक्षत्री, स्वाती वर्मा, गोयल भट्ट समेत हजारों की संख्या में नवमतदाता उपस्थित थे एवं भाजपा और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button