मध्यप्रदेश

यह बजट हर वर्ग के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के साथ देश के भविष्य की मजबूत नींव रखता है – मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

This budget lays a strong foundation for the future of the country by realizing the dreams and aspirations of every section - Minister Kailash Vijayvargiya

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को रीवा प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को ऐतिहासिक और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के साथ देश के भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बजट में गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाई देती है। यह युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला, किसानों के विश्वास को मजबूत करने वाला और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। साथ ही यह मध्यम और गरीब वर्ग को आर्थिक रूप से मजबूत करने की सोच को आगे बढ़ाता है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। शहरी विकास, स्वच्छता, आवास, जल आपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और निवेश को प्रोत्साहित करने पर सरकार का विशेष फोकस है। इससे शहरों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में तेज़ी से कार्य किया जाएगा।
विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने उन्हें सिरे से खारिज किया और कहा कि सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि रीवा प्रवास के दौरान उनका फोकस विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर रहा।

Related Articles

Back to top button