Gariaband breaking : चोरों ने किया स्कूल में चोरी, मध्यान भोजन के चावल को ले उड़े

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के पथर्री शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का मामला सामने आया है। चोरों ने स्कूल में रखे बच्चों के मध्यान भोजन के चावल को पार कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

दरअसल स्कूल के दोनों शटर के बीच को फैला कर चोर घुसे थे। स्कूल में अंदर घुस कर आलमारी व रखे सामान से छेड़खानी भी किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में दूसरी बार चोरी हुई।

Exit mobile version